मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रधानाचार्य पर अभद्रता व धमकी का आरोप, एफआईआर की मांग

May 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज फरीदपुर बरेली के प्रधानाचार्य रणविजय सिंह यादव पर अभद्र व्यवहार, धमकी देने और शिक्षा निदेशक के प्रति अशोभनीय भाषा के प्रयोग का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज सुभाष नगर बरेली में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरी शंकर ने थाना सुभाष नगर में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक लिखित प्रार्थनापत्र सौंपा है। हरीशंकर का आरोप है कि दिनांक 1 मई 2025 को सुबह 9:26 बजे जब वह अपने विद्यालय में ड्यूटी पर थे, तब प्रधानाचार्य रणविजय सिंह यादव ने अपने मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी कि उन्हें अपने विद्यालय में संबद्ध कर ‘घास छिलवाई’ जाएगी । यही नहीं, कॉल पर प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव के संबंध में भी अत्यंत अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया। हरी शंकर ने बताया कि उक्त कॉल की पूरी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और उसकी एक सीडी इस शिकायत पत्र के साथ पुलिस को सौंपी गई है। उनका कहना है कि यह न सिर्फ उनके पद की गरिमा का अपमान है, बल्कि पूरे शिक्षण विभाग की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की भाषा और आचरण का प्रयोग करने से बचे। प्रार्थनापत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है, जिससे मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights