सरकार बनाने के लिए सेकुलर ताकतों को मिलकर लड़ना होगाः आबिद रजा

WhatsApp Image 2021-06-21 at 6.17.32 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिसौली विधानसभा के कस्बा सैदपुर में नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी मेंबर के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सबसे पहले बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी मेम्बर का फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया और सभी जीते प्रधान व बीडीसी को दिली मुबारकबाद दी ।
कार्यक्रम में आबिद रज़ा ने कहा कि विधानसभा २०२२ का चुनाव बेहद नजदीक है। साढ़े चार साल के सरकार के कार्यकाल में गरीब ,मजदूर ,किसान ,छात्र ,दलित ,पिछड़े ,स्वर्ण , अल्पसंख्यक आदि सभी वर्ग के लोग परेशान हैं मौजूदा हालात में कोरोना की महामारी ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। इसलिए सभी सेकुलर लोगों को मिलकर सत्ता बदलने के लिए जाति ,धर्म से ऊपर उठकर लड़ाई लड़नी होगी तभी २०२२ में सेकुलर सरकार बनेगी ।
विजयी प्रधान व बीडीसी मेंबरों से यह भी कहा कि आप लोग ईमानदारी से बिना किसी भेदभाव के अपने अपने गांव में लोगो की खि़दमत करने का काम करे । जो भरोसा गांव की जनता ने आप पर जताया है उस विश्वास को हमेशा कायम रखें खासतौर से अपने अपने गांव के गरीब लोगों का प्राथमिकता के आधार पर बिना भेदभाव के काम करें तथा गरीब आदमी का काम करते वक्त यह न देखें कि उसने आपको वोट दिया है या नहीं इसका सिला आपको दुनिया से तो मिलेगा ही बल्कि आखि़र में इसका सिला अल्लाह ताला भी आपको देगा ।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर आबिद रज़ा ने सभी प्रधान व बीडीसी तथा कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों से अपील की कि आप लोग सांसद आजम खान की अच्छी सेहत व जेल से रिहाई के लिए अल्लाहताला से खासतौर पर दुआ करें
कार्यक्रम में अनवर खान प्रधान बगरैन, गुलाम नबी,प्रधान उरेना
मजाहर अली, प्रधान शेरअंदाज़पुर इशरत खान,प्रधान भूरे अली, प्रधान फतेहपुर अफजाल अहमद, प्रधान धनिया वाला सलीम खान, प्रधान मौजमपुर मुस्ततरफ, प्रधान हतरा रहुफ,, संग्रामपुर प्रधान एहसान अली, रेहान अहमद प्रधान ,रियाज़ सैफ़ी प्राधान, बीडीसी मेंबर उरेना शफी उल्ला खान मोहम्मद अली ,इख्लास अहमद मेंबर, रुखसाना मेंबर, शाजिया ,सायमा रियाल बीडीसी मेंबर ,पूर्व प्रधान तहजीब, पूर्व प्रधान जमीर अहमद, नुसरत, वसीम खां सहित कई प्रधान बीडीसी, मेंबर व सैदपुर कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights