बदायूं। बदायूं नगर विकास राज्यमंत्री महेश, चंद्र गुप्ता ने अपनी 46वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आर्य समाज गुधनी के अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा निज आवास पर राष्ट्ररक्षा यज्ञ कराया। इस अवसर पर राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा व्यक्ति से ही परिवार बनता है परिवार से समाज बनता है समाज से राष्ट्र बनता है यदि हम सदाचारी और संस्कारी हैं तो निश्चित हमारे परिवार समाज व राष्ट्र सुखी संपन्न हो आचार्य संजीव रूप ने कहा *गृहस्थ आश्रम सबसे बड़ा है। पति-पत्नी गाड़ी के दो पहियों की तरह होते हैं दोनों जब एक मन वाले होते हैं तो गृहस्थ सुखी होता है। इस अवसर पर श्रीमती विमलेश गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता,.तथा इष्ट मित्र मौजूद रहे