योग प्रशिक्षण के तीसरे दिन योगासनों का हुआ अभ्यास

2624ac01-c63d-4374-93f0-4b78da49a583
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा ऑनलाइन चलाए जा रहे पंच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बदायूं जनपद में विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक राजकीय महाविद्यालय की स्वयंसेविका कुमारी अभिलाषा यादव ने कोणासन, सुखासन, बालासन, वृक्षासन, ताड़ासन, धनुरासन, सर्वांगासन, हलासन, नौकासन,उत्तानशिशोसन, एवं मयूरासन का प्रशिक्षण दिया।
विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सोमपाल सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास करने के बाद अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए प्रशिक्षक अभिलाषा यादव से प्रश्न किए अभिलाषा यादव ने सभी आसनों के अलग-अलग लाभ और और असावधानी के साथ करने के कारण होने वाली हानियों से भी परिचित कराया।आयोजक व एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि तन मन के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ संपूर्ण सामाजिक परिवेश का सकारात्मक दिशा में निर्माण और संवर्धन करना योग का प्रमुख उद्देश्य है।डॉ जायसवाल ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य हितों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ सरलादेवी चक्रवर्ती, डॉ अवनीश कुमार गुप्ता एवं डॉ इति अधिकारी ने योग व्यायाम और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसको आजीवन अपने जीवन चर्या में शामिल करने के लिए युवाओं का आह्वान किया।
इस अवसर पर बलराम यादव, गुरु चरण गुप्ता, एकता सक्सेना, रितु यादव, वर्षा,भूपेंद्र सिंह,शिवम यादव, कंचन लता आदि उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights