सर्दी में गौवंशों का रखें ख़ास ख्याल: आयुक्त

IMG_4788
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जनपद के नोडल अधिकारी/आयुक्त बरेली मंडल बरेली रणवीर प्रसाद द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया की उपस्थिति में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थल खेड़ा बुजुर्ग विकासखंड जगत एवं मलिकपुर विकासखंड उझानी एवं मण्डी उझानी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय क्रमशः 48 एवं 91 स्वस्थ गोवंश मौके पर पाए गए। गोवंश के शीत से बचाव हेतु झूल एवं चारों तरफ से कवर करने के लिए मौके पर पर्दे लगे हुए पाए गए। आयुक्त द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह सुनिश्चित करें कि जनपद में किसी भी गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंश की मृत्यु ठंड की वजह से न हो। दोनों आश्रय स्थलों पर गोवंश के खाने  हेतु भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया। आयुक्त द्वारा गोवंश आश्रय स्थलों पर कार्यरत  केयरटेकरो को कंबल भेंट किए गए साथ ही गोवंश के खाने हेतु गुड व हरा चारा बोने के लिए चारा बीज संचालक को प्रदत्त किया गया। उनके द्वारा अभिलेखों का अवलोकन भी किया गया साथ ही गोवंश आश्रय स्थल मलिकपुर पर मौजूद निरीक्षण पंजिका पर अपनी टिप्पणी अंकित की गई। उनके द्वारा उझानी में संचालित पंजीकृत कामधेनु गौशाला का निरीक्षण गौशाला संचालक रतन कुमार जिंदल द्वारा कराया गया जहां पर 212 स्वस्थ गोवंश पाए गए। आयुक्त द्वारा जनपद में गोवंश  संरक्षण में पाई गई पूरी व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार जादौन, जिला विकास अधिकारी चन्द्र शेखर एवं सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights