मुहल्ला साहूकार रोड के ऊपर ठेकेदार द्वारा डलवाया गया पीला रेता
उझानी। पालिका प्रशासन के निर्देशन में ठेकेदार द्वारा पक्की सडक के ऊपर पीला रेता डालकर उसका डामरी करण किया जायेगा। सडक का लगभग 39 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जायेगा। जिसका मुहल्लेवालों ने विरोध प्रदर्शन करने की पालिका प्रशासन को कडी चेतावनी दी है नगर के मुहल्ला साहूकारा में बिल्सी रोड स्थित राजा कटपीस सेंटर से राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर तक, अजय चैधरी के मकान से लेकर पकज वाष्र्णेय के मकान तक पालिका बोर्ड में लगभग 39 लाख की लागत का प्रस्ताव पास करके पालिका के ठेकेदार द्वारा पक्की सडक पर पीला रेता डलवा जा रहा है जिसमें बीरेंद्र कुमूार, एस. के. अजय, उदित गोयल, महावीर, सुभाष चंद्र, बीरेश कुमार, राजेश कुमार, रवेंद्र नाथ, अनिल कुमार सिह आदि का आ रोप है कि साहूकारा की सडक बहुत मजबूत पडी हुई है कही कही पर उसकी मरम्मत होनी थी परंतु पालिका प्रशासन द्वारा पूरी पक्की सडक पर पीला रेता डलवाकर उस पर ठेकेदार द्वारा डामरीकरण किया जायेगा उन्होने कहा कि पालिका प्रशासन की मंशा ठीक नही है जो इस तरह से सरकार के रूपयों की बर्वादी कर रहे है जिसकी जांच करवा कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जायेगी।
पालिका अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल का कहना है मुहल्ले के चंद लोग इस का विरोध कर रहे है सडक जगह जगह टूट गई थी। वही सडक पर जल भराव हो जाता था। इसी लिए उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ पूरे मुहल्लेवासियों को मिलेगा।
अधिशासी अधिकारी डाॅ. डी.के. राय से इस संवध में बात की गई तो उन्होने बताया कि मुहल्लेवालों की मांग थी कि रोड पर जल भराव हो जाता है रोड का उठाया जा रहा है चंद मुहल्ले वालों का आरोप है कि रेता की जगह पीली रेता डलवाया जा रहा है मानक के अनुसार रोड पर मिट्टी व कंकरीट नही पड रही है फिलहाल रोड पर मिट्टी डालने का काम रूकवा दिया गया है। जांच के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। आजाद समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिपट्टर सिह व मुहल्ले वालों ने जिलाधिकारी से रोड की जांच कर कार्रवाही करने की मांग की है।














































































