युवा महोत्सव के दूसरे दिन पोस्टर,एकल अभिनय एवं प्रेरक परिधान प्रतियोगिता हुई

d2968e1a-3b17-4db8-a57e-b6e05d81d407
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन पोस्टर , एकल अभिनय एवं प्रेरक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ सरिता एवम डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में ” नारी सशक्तीकरण ” विषय पर संपन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी साहिबा को मिला। दूसरे स्थान पर मुस्कान राणा रही। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सलोनी पाल एवं शिवांगी कश्यप ने प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डॉ नीरज कुमार एवं डॉ प्रेमचन्द के निर्देशन में एकल अभिनय प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान विपिन कुमार ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सृष्टि भारती रही। तीसरा स्थान शिवांगी कश्यप को मिला। डॉ रविन्द्र सिंह यादव एवम डॉ राशेदा खातून ने प्रेरक परिधान प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रथम स्थान नैना भारती ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मुस्कान बी रही। तीसरा स्थान सृष्टि भारती को प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका चित्रकार एवं कवियत्री सीमा चौहान, राजकीय महिला महाविद्यालय की गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ भावना सिंह, एपीएम कॉलेज उझानी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शुचि गुप्ता एवं होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ कृष्णा कुमारी ने निभाई। मंच संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ सरिता यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ हुकुम सिंह, डॉ सचिन कुमार राघव, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रियंका सिंह, संजीव शाक्य, योगिता यादव, अनन्या मिश्रा, अंजलि अग्रवाल, दिशा, प्रियांशी, आमरीन, शगुन शर्मा, लायबा , अनम, अनामिका, प्रिंस सक्सेना, पवन, आराध्या, पंकज पाल, आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights