बरेली। थाना सी बी गंज क्षेत्र के गांव वोहित निवासी 64 वर्षीय जानकी प्रसाद पुत्र बिहारी लाल ट्रैक्टर से दब जाने से घायल बुजुर्ग जानकी प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया 24 फरवरी को जानकी प्रसाद को गांव वोहित के रहने वाले रामचंद्र बुलाकर ले गए कि हमारा गन्ना टैक्टर ट्रॉली पर डलवा दो जानकी प्रसाद खेत पर गन्ना ट्राली में डाल रहे थे रामचंद्र उस दौरान घर पर आ गए इस दौरान गांव के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक अजय पाल ने ट्रैक्टर को चला दिया जानकी प्रसाद ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज दौरान जानकी प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।