एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख में शनिवार रात सोते वक्त मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया. थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख निवासी रामवीर रोजाना की तरह घर के बरामदे में रोजाना परिवार के साथ सो रहे थे. रविवार की सुबह अचानक से लेंटर गिर गया. अचानक मकान गिरने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. मलबे में दबे लोगों को गांव के लोगों ने निकालना शुरू कर दिया जब तक मकान का मलबा हटाया गया तो श्यामा देवी (45) और बेटी खुशबू (14) की मौके पर ही मौत हो गई. बेटा मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.