मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

रोमांचक फाइनल मुकाबले में ठेकेदार इलेवन को 30 रन से हराया

March 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दिल थाम लेने वाले रोमांचक मुकाबले में एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने ठेकेदार इलेवन को 30 रन से पराजित कर श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट में ठेकेदार इलेवन की टीम रनर अप रही। विजेता टीम एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी को चैंपियन ट्रॉफी के साथ एक लाख हजार रुपये और रनरअप ठेकेदार इलेवन की टीम को ट्राफी के साथ 51 हजार रुपये प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में की चार पारियों में 222 रन बनाने वाले आईके कलेक्शन एसजी कैंट के खिलाड़ी सत्यम संगू को मैन आफ द सीरीज चुना गया। उन्हें ट्राफी के साथ 5100 का नकद पुरस्कार मिला, जबकि फाइनल मैच में 43 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाने वाले मैन आफ द मैच बने एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के अनंतवीर को ट्राफी के 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। सीडीओ जग प्रवेश, पीएनबी के एजीएम उमेश अग्रवाल, एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति , ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति और इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल डा.प्रभाकर गुप्ता ने विजेता और उप विजेता टीमों के साथ सभी खिलाड़ियों को ट्राफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कालेज स्थित श्रीराम मूर्ति क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार दोपहर टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अनंत भटनागर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन आठ ओवर में ही टीम के 5 खिलाड़ी 48 रनों पर पवेलियन लौट गए। ऐसे समय कप्तान अनंत भटनागर (48 रन, 32 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) और अनंतवीर (84 रन, 43 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) ने छठे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी निभाई और टीम को संकट से उबारा। जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसमें तुषार (16 रन, 13 गेंद, 3 चौके) और यश शुक्ला (21 रन, 7 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठेकेदार इलेवन की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही गोल्डी मलिक ने सलामी बल्लेबाज सेहरावत को आउट कर ठेकेदार इलेवन के खेमे में सनसनी फैला दी। लेकिन इसके बाद ठेकेदार इलेवन ने संभल कर खेलना जारी रखा और 14 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए। जीत की ओर बढ़ती ठेकेदार इलेवन को इसी ओवर में अनंतवीर ने सुशील यदुवंशी (64 रन, 40 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के) को हितेश कैच करवाया और प्रवीन कुमार को (20 रन, 17 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) को भी बोल्ड कर दिया। इसके बाद रनों के बढ़ते दवाब में ठेकेदार इलेवन की टीम 9 विकेट पर 19.3 ओवर में 181 रन बना पाई। नतीजा एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने 30 रन से टूर्नामेंट जीत लिया। एसआरएमएस के गेंदबाज गोल्डी मलिक ने 4 ओवर में 4 विकेट हासिल किए। जबकि अनंतवीर ने 2 और अभिषेक शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया। ठेकेदार इलेवन के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights