हरियाणा–पंचकूला में रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर विवाद, अश्लीलता के आरोप में केस दर्ज

Screenshot 2026-03-06 201303
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पंचकूला। Badshah के नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने के बोल और वीडियो को लेकर Panchkula के सेक्टर-20 साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह केस चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी की शिकायत पर शुक्रवार को दर्ज किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शिकायत में कहा गया है कि यह गाना सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द व दृश्य अश्लील तथा महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं। आरोप है कि गाने में ‘टटीरी’ जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसे ‘पाठशाला’ का विकृत रूप बताया गया है। साथ ही वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दिखाया गया है और कुछ बोल ऐसे हैं जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं तथा बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने गाने को तुरंत हटाने और कलाकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 294ए (अश्लीलता से संबंधित) और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर देशराज को सौंपी गई है।

उधर Haryana State Commission for Women ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए बादशाह को समन जारी किया है। उन्हें 13 मार्च को Panipat में होने वाली सुनवाई में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights