सहसवान। नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी शानू पुत्र सललन शनिवार उझानी से स्कूटी द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था इसी बीच करीब ग्यारह बजे ग्राम खंदक चौराहे के पास सहसवान की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार शानू को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबद्स्त थी कि स्कूटी सवार ट्रेक्टर मे फस गया और कई मीटर तक घसिटता चला गया राहगीरों के चीखने चिल्लाने पर ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर रोका और ट्रेक्टर छौड़ कर फरार हो गया सूचना मिलते ही पीआरवी 1322 मौके पर पहुँच गई पीआरवी पर तेनात कां0 पंकज कुमार चालक मुरारी लाल ने घायल को अस्पताल पहुंचाया । ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया । इधर अस्पताल पहुँचते ही सूचना मिली की ग्राम हरदतपुर के पुल पर सहसवान से अपने गाँव जा रहे बाइक सवार सोहन पुत्र नदराम निवासी खेरा की मढ़ेया की बाइक अनियंत्रित होकर पुल के डिबाइडर से आ टकराई जिसके चलते सोहन को गंभीर चौटे आईं पीआरवी पर तेनात पुलिस कर्मियों ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया दोनो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । सूचना के बाद भी एम्बोलेंस घटना स्थल पर नहीं पहुँच सकी ।