नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू,सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। यूपी में चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए. अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी यादव पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. वहीं सत्ताधारी भाजपा पूरी तरह बिखर रही है, बारी-बारी से जनता को भृमित कर सत्ता में आने वाले सपा व भाजपा जैसे दलों के भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालेबाजी के कारण ऊब चुकी है, संकट के विपरीत काल में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सपा व भाजपा पर बरसते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों से इन्होंने बारी-बारी से जनादेश का अपमान किया है और प्रदेश को बदहाल बनाने, बेरोजगारों से धोखा करने, नौकरियों में घोटाले करने व भर्तियों को लटकाए रखने व अपराधियों को खुलकर संरक्षण देकर प्रदेश की भरपूर उपेक्षा की है, कांग्रेस अपनी मजबूत विचारधारा व जनसरोकारों के बूते प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में जनादेश प्राप्त करने में सफल रहेगी.

प्रदेश के गौरव को पुनः स्थापित कर बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाकर महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और किसानों को उत्पीड़न से मुक्त वातावरण में विकास के मार्ग पर ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के जनविरोधी शासन काल में हत्या, सामूहिक बलात्कार, महिला उत्पीड़न, लूट, बेरोजगरी, महंगाई के विरुद्ध प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चट्टान की तरह अडिग होकर कांग्रेस संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि इसलिये लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे है और जनता सत्ता में रहकर प्रदेश को बदहाल बर्बाद करने वाले दलों को सबक सिखांने का मन बना चुकी है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights