मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएमश्री के अंतर्गत क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण का सफल आयोजन

February 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पीएमश्री विद्यालयों एवं राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पीएमश्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत चयनित विद्यालयों को गुणात्मक रूप से सशक्त बनाना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ एडी बेसिक अजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालय रोल मॉडल स्कूल हैं, जिनका बुनियादी ढांचा सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। इन विद्यालयों को एसआरजी, एआरपी एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से अनुकरणीय विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा। बीएसए संजय सिंह ने कहा कि पीएमश्री स्कूल सिग्नेचर स्कूल हैं, जहां विभिन्न एक्सप्लोर विजिट, मेडिकल कैंप, एक्स्ट्रा करिकुलम गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा। नोडल रिसोर्स पर्सन भानु शंकर ने शिक्षकों से अपील की कि वे अपनी रचनात्मक एवं नवाचारपूर्ण गतिविधियों को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें ताकि अन्य शिक्षक भी प्रेरित हो सकें। एसआरजी अनिल चौबे ने अभिभावक मीटिंग, वार्षिक समारोह, “मेरा गांव, मेरा विद्यालय” एवं पीएमश्री पत्रिका की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, एसआरजी लक्ष्मी शुक्ला ने इको क्लब की भूमिका और उसके महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव डी सी प्रशिक्षण योगेश कुमार, एसआरजी धर्मवीर, प्रवीण कुमार, सतेंद्र पाल सिंह एवं शबीना परवीन, प्रदीप वर्मा,विनोद कुमार,इलियास खान,रुचि शंखधार,पुष्पेंद्र कुमार, सहित कई गणमान्य शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights