मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में गैंगस्टर लल्ला गद्दी और अशरफ के साले सद्दाम की 5.29 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिले में गैंगस्टर मुहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी और माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले समद उर्फ सद्दाम की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। इन दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 5 करोड़ 29 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। हरूनगला में थी तीन बीघा जमीन बरेली के हरूनगला इलाके में स्थित तीन बीघा जमीन को पुलिस प्रशासन ने नोटिस जारी करने के बाद मंगलवार को कुर्क कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने यह निष्कर्ष निकाला कि सद्दाम और लल्ला गद्दी ने अपराधों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की थी। इसी अवैध धन से उन्होंने हरूनगला में एक जमीन खरीदी, जो मुहम्मद जाहिद और इलियास के नाम पर दर्ज कराई गई थी। डीएम कोर्ट से मिला था कुर्की का आदेश बरेली जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने 19 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर सद्दाम और लल्ला गद्दी की इस संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसडीएम सदर को संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया। मंगलवार को पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। जेल में अशरफ को पहुंचा रहा था मदद गौरतलब है कि जब अतीक अहमद और अशरफ बरेली सेंट्रल जेल में बंद थे, उस दौरान सद्दाम प्रयागराज से बरेली आया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उसने फाइक एन्क्लेव की खुशबू एन्क्लेव में अपना ठिकाना बनाया और अशरफ को जेल में मदद पहुंचाने लगा। गिरोह बनाकर जमीनों पर कब्जे करता था आरोप है कि वर्ष 2023 में सद्दाम ने 11 बदमाशों का गिरोह बना लिया और जमीनों के अवैध सौदे और कब्जे शुरू कर दिए। मार्च 2023 में पुलिस को सूचना मिली कि यह गिरोह जेल में बंद अशरफ को सुविधाएं मुहैया करा रहा है। सीसीटीवी से हुआ खुलासा जांच में सामने आया कि सद्दाम और उसके गुर्गे अशरफ को खाने-पीने का सामान, मोबाइल फोन और दूसरी सुविधाएं पहुंचाते थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बिथरी चैनपुर थाने में अशरफ, सद्दाम और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।अब जेल में बंद हैं लल्ला गद्दी और सद्दाम इस मामले के बाद से ही सद्दाम की मुश्किलें बढ़ गईं। फिलहाल वह और लल्ला गद्दी बदायूं जेल में बंद हैं और अब प्रशासन ने उनकी अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights