बिल्सी में बिजली की बेहताशा कटौती,जनता हुई बेहाल

10BDN-53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

हर समय लोगों के सिर पर मडराती रहती है मौत
बिल्सी। नगर में फैला जर्जर बिजली लाइनों का जाल अब नगर की जनता के साथ विभागीय कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई है। जिसके कारण नगर के लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में लोगों को 24 घंटों में से आठ- दस घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है। इतनी कम बिजली आपूर्ति से जनता भीषण गर्मी में काफी दुखी हो चुकी है। वहीं नगर में
हर समय जर्जर तार व खंभों से अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है। नगर में लंबे समय से लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ऐसे में लोग बड़ी दुर्घटना से सहमे रहते हैं मगर बिजली विभाग के लोग इस दिशा में मूक दर्शक बने हुए हैं। शायद उन्हें भी किसी घटना का इंतजार है। नगर में कई जगहों पर हाईटेंशन तार के एक दर्जन से अधिक खंभे काफी दिनों से टूट कर झुके हुए
हैं। लेकिन आज भी तार इन्हीं खंभों के सहारे बिजली इनमें दौड़ रही हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं बिजली की बेतहाशा कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या लोगों को रूला दे रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। सुबह जैसे ही सूर्य की किरणों का तेज बढ़ता है वैसे ही बिजली भी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। लोगों को गर्मी में कही भी आराम नहीं मिल रहा है। लो-वोल्टेज के कारण कूलर, पंखा भी बेकार साबित हो रहा है। बिजली विभाग मनमाने तरीके से कटौती कर रहा है। बिजली आ भी रही है तो बार-बार ट्रिपिग और लो-वोल्टेज ने रुला कर रख दिया है। दिन में तो कटौती हो ही रही है रात में भी कटौती किए जाने से परेशानी और भी बढ़ जा रही है। बिजली कटौती का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। जिसके कारण लोगों में रोष है। उन्होने नगर की जर्जर लाइनें शीघ्र बदलवाएं जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। इधर जेई धर्मात्मा कुमार ने बताया कि जर्जर लाइनों के बदलने को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights