स्कूली बच्चे जोखिम के बीच कर रहे ई-रिक्शे से सफर, जिम्मेदार बेखबर

WhatsApp Image 2025-02-25 at 17.40.45 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


उझानी। नगर में संचालित स्कूलों में लगे वाहनों की जांच और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई का दावा सिर्फ कागजी है। बच्चे मनमाने तरीके से ई-रिक्शा से लाए और ले जाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा में सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नजर नहीं आता। चालक सीट के पास और अंदर सीट पर क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं। सड़कों पर हजारों की संख्या में वाहन बच्चों को स्कूल लाने और ले जाते दिखते हैं। कई अनफिट वाहन भी दौड़ रहे हैं। इसके अलावा ई-रिक्शों से भी बच्चों को स्कूल पहुंचाया जा रहा है। ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर रोक है। ई-रिक्शा चालक भी नियमों को तोड़ रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर हाईवे पर भी ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गोहनिया चौराहे के पास एक ई-रिक्शे पर चालक ने अपने साथ तीन बच्चों को बैठा रखा था। खुद बिल्कुल लटककर वाहन चला रहा था। पीछे भी तीन-तीन बच्चे बैठे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अचानक से किसी वाहन का बचाव करने पर शायद एक साथ हैंडिल भी नहीं घूमता। दाएं हाथ की तरफ नहीं लगे दिखे एंगिल प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को दायीं तरफ एंगल लगवाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सवारी बाईं साइड में ही उतरें। बावजूद यह एंगिल भी कई ई-रिक्शोें से गायब दिखे। इसके बाद भी इनका संचालन किया जा रहा है !स्कूली वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।- अमरीष कुमार, एआरटीओ आज मैं अवकाश पर हूँ लौट कर इनके खिलाफ अभियान चलाता हूँ अगर स्कूली ई रिक्शा परिवहन विभाग से अपंजीकृत होंगे तो उन्हें सीज करेंगे अगर पंजीकृत होंगे तो चालान काटे जाएंगे किसी हाल में शहर के अन्दर यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा । – सुरेश कुमार त्यागी ट्रेफिक उप निरीक्षक उझानी !

अभिनव सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights