बदायूँ। अशोक नारंग अध्यक्ष पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूं के अध्यक्षता में अपने सभी सहयोगी पदाधिकारी एवं समाज सदस्यों के साथ एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बदायूं के समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना जी के जेष्ठ पुत्र केवल खुराना (आई जी उत्तराखंड) के आकस्मिक निधन से पुरा बदायूं स्तब्ध है वह बदायूं के लाल तो थे ही बदायूं रत्न भी थे ऐसी शख्सियत का निधन समाज के लिए अत्यंत अपूरणीय एवं अत्यंत पीड़ा दायक क्षति है हम सब लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में वास दें तथा परिवार को इस समय हुए दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें दुख की इस घड़ी में पूरा पंजाबी समाज खुराना परिवार के साथ है