सहसवान । अंधाधुंद बिधुत कटोती को लेकर गुस्साये लोगों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सोंपा ज्ञापन मे कहा गया है कि अंधाधूंद कटोती के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नगर वासियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है ।ना सही से वोल्टेज दिए जाते हैं जिससे घरों के फ्रिज टीवी पंखे आदि शोपीस बनकर रह गए है । क्योंकि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत को कोल्ड स्टोर ट्यूबवेल को बेचकर नगर की सप्लाई बंद कर दी जाती हैं। आठ जून को 24 घंटे में 43 बार विद्युत की ट्रिपिंग हुई। इसको लेकर नगरवासी काफी चिंतित एवं नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। सहसवान क्षेत्र का जो छोटा व्यापारी है जिसे रोज कमाना खाना है वह विद्युत सप्लाई मिलने से ही अपनी रोजी-रोटी चला रहा है। बिधुत व्यवस्था ठप होने से उसका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है । लॉक डाउन की मार झेल जनता के आगे अब रोजी रोटी संकट मंडराने लगा है । भंयकर गर्मी के चलते लोगों मे हाहाकार मच गया है । खासतोर से महिलाएं बच्चे और बीमार गर्मी की अधिक मार झेल रहे हैं । बिधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस ओर नहीं दे रहे । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरीफुद्दीन ने भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाये जाने की मांग की है । बिधुत व्यवस्था मे जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है । ज्ञापन देने वालों में शरीफ उद्दीन ,शब्बा खान ,अजहर खान, निशात गुड्डू, प्रेमपाल , फैजान ,शौकत अली ,सेबू , कामरान ,मुनाजिर ,मोहम्मद आदिल ,साहिल खान ,राशिद, शोएब खान,मोहम्मद अकरम, प्रेमपाल, गोरव कुमार ,मुगीस चौधरी ,हसन ,आदि सहित दर्जनो लोगों के हस्ताक्षर हैं ।