प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर निर्मला यादव के नेतृत्व में हुई राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक

बरेली । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक कॉलोनी में विशेष कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला द्वारा की गई
बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव की विशेष उपस्थिति रही इसके साथ ही राष्ट्रीय सेविका समिति ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी सदस्य एवं बरेली और बदायूं की पालक अधिकारी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश मंत्री कृष्णा शर्मा का भी संगठन कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन प्राप्त हुआ। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने सभी दायित्व वंधुओं का स्वागत किया शालिनी सक्सेना द्वारा स्वागत गीत से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ यादव द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के ध्येय मंत्र की व्याख्या करते हुए संगठन में विश्वास रखने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए हमें नकारात्मक ऊर्जा से भयभीत अथवा अपने कर्तव्यों से भटकना नहीं चाहिए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने एवं शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरणा दी गई । संगठन के संरक्षक के रूप में होते लाल दीक्षित द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेद की गई इसके साथ ही सभी उपस्थित मातृशक्ति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को सवाल और सवाल उड़कर अभिनंदन किया गया जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष को गीता दयानंदिनी भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा अध्यक्ष के बहुमूल्य समय एवं उनके आशीर्वचन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया सभी उपस्थित दायित्व बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आज की कार्यकारिणी बैठक में जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद दीक्षित,ब्लॉक अध्यक्ष आलमपुर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष मजगामा सत्यपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर सत्यार्थ पाराशरी राजपाल विनय शर्मा अंजू अग्रवाल उषा शर्मा पारुल चंद्र पूजा शर्मा चेतन मौर्य संजीव शंखधर अवनीश गंगवार आदि सदस्य मौजूद रहे।