पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष बने रंधावा यादव

95116d90-632c-4e93-a78b-0b872da3bc17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।अखिल भारतीय पंचायत परिषद उ०प्र० संगठन की नगर के एक बारात घर में बैठक हुई जिसमें बुर्रा फरीदपुर के प्रधान को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार को नगर के बारात घर में अखिल भारतीय पंचायत उ०प्र० की एक बैठक हुई।जिसमें सर्वसम्मति से बुर्रा फरीदपुर के प्रधान रंधावा यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।जिलाध्यक्ष बनने के बाद रंधावा यादव ने कहा कि जनपद में प्रधान एवं पंचायत सदस्य के हितों के लिये वह आवाज उठाते रहेंगे।संगठन की मजबूती मेरी पहली प्राथमिकता होगी और राज्य सरकार से मांग की जाएगी कि प्रधानों को उचित सम्मान एवं उनकी आकस्मिक मृत्यू होने पर सरकार 50 लाख का बीमा दे। जिससे परिवार को आर्थिक तंगी का सामना नही करना पड़े और इसी के साथ मैं जनपद में जल्द कार्यकरणी का गठन करूँगा। साथ ही सभी नवनिर्वाचित प्रधानों से कहा कि गाँवो के विकास को लेकर गम्भीरता दिखाए और अपनी-अपनी ग्राम सभा को रोल मॉडल बनाएं।रंधावा यादव के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई और उनका फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर पंकज सक्सेना, विश्वनाथ यादव,धर्मेंद्र यादव, सन्देश कुमार, राम प्रकाश फौजी, महेंद्र कश्यप,राजन यादव,सत्येंद्र साहू,राजेन्द्र मथुरिया आदि लोग मौजूद रहे।बैठक में मौजूद सभी लोगों ने रंधावा यादव का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights