बिल्सी में वैक्सीनेशन के लिए युवाओं की उमड़ी भीड़

09BDN-054
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। जैसे-जैसे कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता जा रहा है वैसे-वैसे युवा वैक्सीनेशन के लिए उमड़ रहे है। जिसके लिए नगर के सीएचसी पर पिछले कई दिनों से यहां वैक्सीनेशन के लिए युवाओं को लाइन लगानी पड़ रही है। युवा वर्ग वैक्सीन लगवाकर समाज को कोविड से बचाव के लिए जागरुक भी कर रहा है। उनका कहना है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। सामाजिक दूरी बनाएं रखें। कोविड वैक्सीन का टीका लगवाएं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने जीवन को सुखमय बनाएं। कोविड की दूसरी लहर के बाद थमी वैक्सीनेशन की गति अब रफ्तार पकड़ रही है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान का असर नजर आने लगा है। शासन द्वारा युवाओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत होते ही टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ जुट रही है। टीकाकरण को लेकर युवा रुचि दिखा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर कोविड डोज लगवा रहे हैं। वहीं 45 वर्ष से अधिक के लोग इसके प्रति पूरी तरह से निक्रिय नजर आ रहे है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights