दो दिन से ठप चल रही है आधे नगर की बिजली बिल्सी। नगर के खैरी बस स्टैंड पर लगे 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर से खैरी बाजार और मोहल्ला संख्या दो को जा रही लाइन में बीती मंगलवाल की रात अचानक से ओवरलोड होकर लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके बाद लाइन में धू-धू कर आग लग गई। जिसके कारण खैरी बाजार समेत दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब दो दिनों से ठप पड़ी हुई है। जिसके कारण ऐसी भीषण गर्मी में नगर की जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे है। बताते है कि बीती मंगलवार की रात करीब नौ बजे बिजलीघर के आपूर्ति को सुचारु किया गया। उसके थोड़ी देर बाद खैरी बस स्टैंड पर लगे ट्रांसफार्मर से खैरी बाजार समेत मोहल्ला संख्या एक और दो ओर जा रही लाइन ओवरलोड के कारण अचानक फाल्ट होने बाद केविल आग लग गई। जिसके बाद यहां काफी देर तक के केविल में चिंगारियां के साथ आग जलती रही और धीरे-धीरे करीब केविल जलकर राख हो गई। जिसके बाद खैरी रोड की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप पड़ी हुई है। लोगों को इस भीषण गर्मी में तमाम दिक्कतों के साथ अपनी रात गुजारनी पड़ी। नगर के लोगों ने जर्जर केविल को शीघ्र बदलवाएं जाने की मांग की है। इधर नगर के मोहल्ला संख्या आठ में आज बिजली ना आने से गुस्साए लोगों ने साहबगंज चौराहा पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि इस समय बिजली कटौती की जमकर कटौती की जा रही है। जिसके चलते गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बिजली न आने के कारण घरों में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए।