उझानी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतर्राजीय गिरोह के सदस्यो को पकड़ा,दो कार एक ट्रक किया बरामद
उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-आगरा हाइवे पर वाहन चेकिंग के द्वारा पुलिस ने एक अंतर्राजीय गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार किये लोगों के कब्जे से दो कारें व एक ट्रक बरामद किया है।पुलिस ने पकड़े गये युवको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।
मंगलवार की रात नगर के बरेली-आगरा हाइवे अम्बेडकर चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह हमराह एस.आई दिगम्बर सिंह,एस.आई रामेंद्र सिंह,कां० प्रवीण कुमार,कां० बन्टू सिंह,कां० शुभम चौहान,कां० सचिन कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे।वाहन चेकिंग के दौरान सहसवान की तरफ से आ रही दो कारों को रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखते ही दोनों कार चालको ने मोड़ कर भागने का प्रयास किया।कारो को मोड़ते देख एस.आई रामेंद्र सिंह,कां० शुभम चौहान,कां० सचिन कुमार ने कारों को घेर लिया अपने आपको पुलिस से घिरा देख थाना सहसवान के ग्राम नदायल निवासी राशिद पुत्र मौ० हनीफ व थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर निवासी शारिक पुत्र यूनुस ने पुलिस पर फायर झोंक दिये जिससे एस.आई रामेंद्र सिंह बाल-बाल बच गये।
पकड़े गये राशिद,शारिक ने बताया कि वह वाहन चोरी कर रुद्रपुर में बेचते हैं।उन्होंने बताया कि हम यह दोनो कारें जिला ऊधमसिंह कोतवाली रूद्रपुर थाना भूत बंगला नई बस्ती वार्ड नं० 21 निवासी इंतखाव मियां पुत्र रहीस मियां को बेचने नगर के रैन बसेरा तिराहे पर जा रहे थे।इंतखाव मियां अपने साथियों के साथ वहीं पर खड़ा है।रैन बसेरा ढावा के सामने पहुंचकर पकड़े गये राशिद,शारिक ने पीले कलर के ट्रक की तरफ इशारा कर दिया।प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घेरावन्दी कर ट्रक में बैठे इंतखाब मियां व उसके साथी जिला ऊधमसिंह कोतवाली थाना सीर गौंटिया निवासी नाजिम अली पुत्र तसलीम अली को गिरफ्तार कर लिया।वहीं पुलिस को देख ट्रक में बैठा इंतखाब |मियां का साथी जिला रामपुर थाना टांडा क्षेत्र के आजाद नगर निवासी आरिफ पुत्र मौ० नवी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पकड़े गये राशिद,शारिक ने बताया डेढ़ माह पहले सहसवान से एक ट्रक,एक गाङी टाटा 1109 LPT को चोरी कर उन्होने रूद्रपुर में इंतखाव मियां को डेढ़ लाख रूपये में बेचा था।पकड़े गये युवको के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर,तीन जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस,दो कारें व एक ट्रक बरामद किया है।पुलिस फरार हुए आरिफ पुत्र मौ० नवी की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है वहीं पुलिस ने पकड़े गये युवको को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।













































































