बदायूं।अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता के आवास पर हुआ। बैठक में आंगनबाड़ी संघ के मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि एक तरफ तो सरकार कोरोना से बचाव करा रही है वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बिना मास्क एवं सैनिटाइजर के कोरोना सर्वे ड्यूटी में लगाया जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने 5 सूत्रीय मांग पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबोधित ज्ञापन आदीश मिश्रा डीपीओ के लिए सौंपा। जिसमें प्रमुख मांग ड्राई राशन के लिए एक तरफ किया जाए या समूह को दिया जाए या फिर आंगनबाड़ी को दिया जाए। दोनों के कारण आए दिन झगड़ा हो रहा है, रुके हुए मानदेय का भुगताऩ शीघ्र ही दिलाया जाए, रिचार्ज का पैसा दिलाया जाए, 3 वर्ष में मात्र तीन महीने का ही रिचार्ज का पैसा मिला है पूरे तीन वर्ष का पैसा दिलाया जाए , फीडिंग का पैसा दिलाया जाए और कोरोना काल में मृतक आंगनबाड़ी परिवार के लिए ₹5000000 की आर्थिक सहायता दी जाए । इस मौके पर मोहिनी शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष कुमकुम जौहरी ,शशि रानी सक्सेना ,उर्मिला देवी ,विमलेश कुमारी ,निशा सक्सेना ,लक्ष्मी देवी, कुसुम लता आदि मौजूद रही!