बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा कोरोना मुक्ति के लिए जिलेभर में जारी यज्ञ के 36वें दिन आज रविवार को कई स्थानों पर यज्ञ संपन्न किए गए। सबसे पहले यज्ञ तीर्थ गुधनी, इसके पश्चात कल्याण नगर में दीपक सक्सेना एवं अनिल अग्निहोत्री के आवास पर तथा मढ़ई चौक पर दास कालेज की प्रोफेसर निहारिका रस्तोगी, नीरज रस्तोगी के आवास पर किया गया। जिसमें आचार्य ने कहा यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है अतः अपने घर में दैनिक यज्ञ करने की परंपरा बनाएं। यज्ञ हमारी प्राचीन संस्कृति है। यज्ञ की रक्षा करने पर हम सब सुखों को प्राप्त करते हैं। यज्ञ हमारे ऋषि मुनियों का अनुसंधान है। इस मौके पर विवेक जौहरी, अनीता रस्तोगी, आरुषि, झलक, अक्षत, प्रश्रय आर्य, चिराग, ईशू आर्य,प्रज्ञा आर्य आदि मौजूद रहे।