दबंगो ने चौकीदार व उसके दो साथियो को पीटने के बाद किया तमंचे से फायर,दी तहरीर

c89818f3-b77b-4e91-8e3e-c917a56ce550
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव के समीप साई नगर में निर्माणाधीन खेत के सामान की रखवाली करते समय गांव के दंवग चार पांच व्यक्तियों ने आकर चौकीदार व उसके दो साथियो की निर्ममतापूर्वक पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट के दौरान दवंग पक्ष के एक युवक ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी जो उसके सीने के ऊपर से होती हुई निकल गई जिससे वह बाल -बाल बच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की सांय नगर के मुहल्ला श्रीनारायणगंज निवासी रामऔतार कश्यप पुत्र दानवीर नगर के मुहल्ला पंजावी कालौनी निवासी विक्रांत मैदीरत्ता का गांव मीहनगला के समीप निर्माणाधीन साई नगर में बीती रात 8 बजे के करीव सामान की रखवाली कर रहे थे।रामौतार के साथ राधेश्याम शर्मा पुत्र सुनहरी लाल शर्मा नि० कुड़ा नरसिंहपुर व नगर के मौहल्ला गंज शहीदां नगला निवासी विक्रम पुत्र राम बहादुर भी मौजूद थे।जहां जनरेटर चल रहा था तभी गांव मीहनगला निवासी अजय पाल, धनपाल पुत्र सियाराम, पप्पू पुत्र दयाराम, जय किशोर पुत्र पप्पू आदि ने एक राय होकर अपने हाथों में लाठी डंडे व तमंचा लेकर आ धमके पहले उन लोगों ने चलते जनरेटर के तार काट कर अंधेरा कर दिया।जनरेटर के तार काटने का जब रामौतार,राधेश्याम शर्मा व विक्रम ने विरोध किया तो सभी लोगों ने उनकी लाठी-डंडों से निर्ममतापूर्वक पिटाई कर रामौतार का हाथ तोड दिया व जान से मारने की नियत से अजय ने गोली चला दी जो राधेश्याम शर्मा के सीने के पास से निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गया।घायल रामौतार ने कोतवाली पुंलिस में चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है पुलिस मामलें की छानवीन कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights