मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

धूमधाम से मनाई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वी जयंती

January 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अति पिछड़ा, दलित सामाजिक संस्था के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वा जयंती समारोह आई एम ए हाल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरि ठाकुर मुख्य वक्ता धर्मेंद्र कश्यप पूर्व सांसद , विशिष्ट अतिथि डॉक्टर वरदानी प्रजापति, चुन्नीलाल प्रजापति, शिवमंगल राठौर ने दीप जलाकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प चढ़ाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जिन्होंने पिछडे समाज , दलित समाज को केवल बोलना ही नहीं बल्कि सम्मान से जीने का उन्होंने रास्ता दिखाने का काम किया उन्होंने पिछड़ों दलितों से कहा कि बात जब सम्मान पर आ जाए तो पीछे मुड़कर के मत देखना और उन्होंने आज हमें जो सर उठाकर के चलने का अवसर मिला है तमाम काम ऐसे किए उन्होंने हदबंदी लागू करने का काम किया शिक्षा फ्री करने का काम किया लोगों को आगे बढ़ने का काम किया समाज दलित समाज अपने जननायक को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे है मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर जो मेरे बड़े भाई भी हैं हमारे साथी भी हैं वह इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद है मुझे कल्पना नहीं की थी कि यह हाल छोटा पड़ जाएगा इतने लोग आ जाएंगे अगर मुझे पता होता तो मैं उसको कार्यक्रम खुले में किया होता और अगली बार इसको बहुत अच्छे स्थान पर करके और खुले में करने का काम करूंगा आज हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है वही सूरमा जो इतिहास में भारत रत्न ठाकुर कर्पूरी के उन कीर्तिमानों को याद कर रहे हैं उन्होंने जो काम किया उनको याद कर रहे हैं और समाज को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है इसलिए उनकी एक जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर ने कहा कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही है आज उनका 101 जन्मदिन 100 साल पूरे हो चुके हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि आज यह हाल है कि आप सभी राजनीतिक पार्टियों यह बात होने लगी है कर्पूरी ठाकुर हमारे हैं कर्पूरी ठाकुर हमारे कर्पूरी ठाकुर हमारे है और आज बड़ी खुशी की बात है मैं बरेली में आया हमारे साथी ने हमारे साथ विधायक रह चुके हैं सांसद रह चुके हैं और आज जो मैं यहां देखा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर कोई भी पिछड़ी जाति हो दलित हो जिसका मुखिया यहां मौजूद न हो इसके लिए आप सबको भी बधाई और धर्मेंद्र कश्यप को जो इसके संचालक हैं उन सबको और बधाई देना चाहता हूं मैं एक बात कहूंगा कि जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर नहीं दुनिया के अंदर जो मूल वास करते हैं जननायक कर्पूरी ठाकुर का फोटो लगा ले और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का फोटो लगा ले दोनों फोटो को उनके कार्याेंकलापों को असेसमेंट करें तो हिंदुस्तान सोने की चिड़िया बन जाएगा ना कोई दुखी रहेगी ना कोई परेशान रहेगा।


कार्यक्रम में हीरा ठाकुर पूर्व मंत्री, धर्मेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद , डॉक्टर वरदानी प्रजापति , डा. चुन्नीलाल प्रजापति , शिव मंगल सिंह राठौर , पूरन लाल प्रजापति एडवोकेट, रामप्रकाश ठाकुर , राजेश कुमार श्रीवास्तव , ज्ञानेन्द्र मौर्य, रामेश्वर दयाल , निहाल सिंह , राकेश कश्यप, संजीव मौर्य, प्रेम शंकर राठौर, जागन लाल प्रजापति, ठाकुर दास प्रजापति , प्रेम शंकर राठौर , रोशन लाल कश्यप , दुलार सिंह प्रजापति सर्वेश कुमार मौर्य, भरत लाल प्रजापति , देवेन्द्र साहू , अशोक श्रीमाली डॉक्टर, हीरालाल प्रजापति , ओम प्रकाश प्रजापति , सुनील कश्यप , राहुल कश्यप , हरीओम कश्यप , चिन्टू कश्यप आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights