मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

साप्ताहिक बंदी मंगलवार को लेकर असमंजस में है सैलून संचालक

January 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बहेड़ी। सैलून एसोसिएशन बरेली इकाई की एक बैठक बहेड़ी तहसील में तेज बहादुर नंदवंशी प्रदेश सचिव के नेतृत्व में हुई जिसमे सैलून की साप्ताहिक बंदी को लेकर गहन चर्चा हुई । सैलून और ब्यूटी पार्लर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेंगी । खबर के अनुसार सैलून एवं ब्यूटी पार्लर वाले लोगों ने अब तक चार मंगलवार को दुकान बंद करके जिलाधिकारी के आदेश को अपना समर्थन दिया है, बावजूद इसके कई बड़े ब्रांड वाले सैलून, ब्यूटी पार्लर और कुछ छोटे सैलून संचालक इस खबर को झूठ मानकर अपनी दुकान बंद करने से मना कर रहे हैं जिसकी शिकायत बहेड़ी के सैलून बालों ने जिला अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव से बात की । उन्होंने मौके पर जाकर सभी साथियों से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जैसे साप्ताहिक बंदी, काम का सही मूल्य न मिलाना, सड़क के किनारे लगी गुमटी का बार-बार हटाना , आदि समस्याओं का स्थाई हल निकालने का आश्वासन दिया है। प्रदेश सचिव तेज बहादुर नंदवंशी ने कहा साप्ताहिक बंदी का जो आदेश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया हैं, इस संदर्भ में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें यह मांग की जाएगी कि महीने में जो भी मंगलवार पड़ता हैं, उसमें से कोई एक मंगलवार को दुकान बंद कराने के लिए प्रशासन से सहयोग प्राप्त हो । रणधीर श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि कोई भी भाई सरकारी जगह पर कब्जा ना करें और जो गुमटी लगी है, उनको व्यवस्थित और सही ढंग से लगाए। पुनीत श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से कहा बहुत जल्द आप लोगों को रेट लिस्ट दे दी जाएगी जिसका सभी को पालन करना होगा । इस मौके पर पुष्पेंद्र, छोटे ,अशफाक, युसूफ, सलीम, यासीन ,इमरान, रिजवान ,सलीम ,इमरान, आरिफ, रफीक, सानू, अजीम, नदीम, जाहिद, तौसीफ, नासिर, अजीम, रेहान, अख्तर, बबलू , आमिर सलमानी आदि सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशुपाल श्रीवास्तव ने की तथा संचालन आमिर सलमानी ने किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights