बरेली । थाना आंवला क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी 70 वर्षीय महिला सत्यवती देवी अपने भतीजे गौतम सिंह के साथ मोटरसाइकिल से आंवला दवा लेने गई थी दवा लेकर आंवला से वापस आते समय रास्ता में आंवला रामनगर रोड काली माता के मंदिर के पास तेज रफ्तार आ रही पीछे से मोटरसाइकिल सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सत्यवती गंभीर रूप से घायल हो गई और गौतम सिंह के भी चोट आ गई दोनों को अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सत्यवती देवी की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे जिसमें गांव खड़कपुर थाना सिरौली के रहने वाले हैं जिसमें एक युवक घायल हुआ है।