… और ऐसे रोका गया स्थानांतरित डॉक्टर का तबादला

52f5f1b6-5875-424c-b79c-bb129872d3bc
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उसावां।बदायूं स्वास्थ्य विभाग के पास एक ऐसी छड़ी है जिसे घुमाते ही बड़े से बड़े आदेशों पर पानी फेरा जा सकता है और मनमाने तरीके से काम लिया जा सकता है। इस छड़ी के आगे उच्चाधिकारी भी किंकर्तव्यविमूढ़ है। लोग सवाल उठाते हैं यह करिश्मा कहीं भ्रष्टाचार की छड़ी से तो नहीं हो रहा।
आइए दिखाएं एक बानगी-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां के चिकित्साधिकारी डॉक्टर जान सिंह का स्थानांतरण शासन के चिकित्सा अनुभाग 8 द्वारा प्रशासनिक आधार पर बदायूं से जनपद ललितपुर के सीएमओ के अधीन कर दिया गया था।
बदायूं के सीएमओ ने इस संबंध में नियम और कानूनों के ऊपर जादुई करिश्मा दिखाया। इसका अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं रह गया। सीएमओ बदायूं के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जॉन सिंह के कार्य मुक्ति का लेटर बन गया था
लेकिन संबंधित स्थानांतरित चिकित्साधिकारी 29-3-2021 तक अवकाश पर चले गए। इसलिए उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा सका। जब इन चिकित्सा अधिकारी ले अवकाश के बाद 29-3-2021 को योगदान किया तो इससे पहले 26-3-2021 पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लग जाने से कार्यमुक्त नहीं हो सके। सीएमओ बदायूं ने यह भी कहा कि डॉक्टर जॉन सिंह पंचायत चुनाव में सीधे तौर पर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगे इसलिए अब इस संबंध में निर्देशित किया जाए। सीएमओ बदायूं द्वारा पूर्व आदेशों पर कार्य मुक्ति नहीं दी गई बल्कि फिर निर्देश मांगें गए।
इस तरह डॉक्टर स्थानांतरण के आदेश के बावजूद कार्य मुक्त नहीं हो सके। जादुई छड़ी घूमती रही और उच्चाधिकारियों की नजरें फर्क खाती रहीं। अभी भी इसका असर बरकरार है। निर्देश मिलने तक कहीं भ्रष्टाचार के लिए कोई नया रास्ता ना मिल जाए, इसकी उम्मीद बरकरार है। क्योंकि जादुई छड़ी आदेशों और निर्देशों पर पानी फेरती रही है। जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में सीएमओ द्वारा पत्र लिखा जा चुका है। इस पत्र की शैली से कोई भी समझदार मन की भावनाओं को समझ सकता है। फिर उच्चाधिकारी क्यों नहीं समझ पाएंगे? जी हां समझ लेंगे और समझ चुके होंगे।
इधर, राजनीतिक सूत्र बताते हैं। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि जनपद के चिकित्सा विभाग के मुखिया यहां ना रहे इसके लिए उन्होंने प्रयास किए लेकिन वे भी उन्हें यहां से हिला नहीं सके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights