मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक इंटर्नशिप में एनएसएस वॉलिंटियर्स ने लिया प्रशिक्षण

January 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवम उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक अधिगम इंटर्नशिप के अंतर्गत सिविल लाइंस थाना एवं कोतवाली में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। सिविल लाइन्स थाना में इंस्पेक्टर रवि ने बीट पेट्रोलिंग, सीसीटीएनएस के साथ एफआईआर और एनसीआर का प्रशिक्षण दिया। वहीं सदर कोतवाली में घटना स्थल का निरीक्षण करने एवम वायरलेस सेट व नेटवर्क से परिचित कराया गया। इंस्पेक्टर अंकित मलिक ने चयनित एनएसएस वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने प्रशिक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रशिक्षु एनएसएस वॉलिंटियर्स का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ सतीश कुमार कार्यक्रम अधिकारी डॉ भावना सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना के साथ अनूप सिंह, अनामिका सक्सेना, पवन कुमार, राजश्री गुप्ता, राजलक्ष्मी गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, अमन कुमार, मानसी दिवाकर, नव्या सिंह, गौसिया, निखिल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights