मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कुंवरगांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली मार कर पकड़ा

January 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है । जहां पुलिस ने कल रात चैकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है । मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है ।जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जेल भेज दिया गया । बुधवार देर रात कुंवर गांव थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बादल से बनेई को जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रहे थे जहां उन्हें बादल की तरफ से एक बाइक सवार बदमाश आता दिखाई दिया पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तो युवक ने पुलिस पर तीन राउंड गोलियां चला दी जिसमे पुलिस वाले बाल बाल बच गए ।थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने भी आत्मरक्षा के लिए 2 राउंड फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी । बदमाश पैर में गोली लगने से मौके पर गिर गया पुलिस ने उसको घेरकर पकड़ लिया जिसने अपना नाम हसनवी निवासी दूदेनगर थाना उझानी बताया । पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि वह हत्या की धारा में उझानी थाने में 25 हजार का वांछित ईनामी बदमाश है । पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद पुलिस ने बदमाश का रिकार्ड खंगाला तो पता चला उसपर चंडीगढ़ में 10 मुकदमा व बदायूं के थाना सिविल लाइन में 1 मुकदमा ,थाना उसैत में 1 मुकदमा,थाना उझानी में 1 मुकदमा दर्ज हैं । पुलिस ने वृहस्पतिवार को उपचार के बाद बदमाश को न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights