मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने की पिटाई, लूटी बाइक

January 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहपुर/बाराबंकी। नगर में गुरुवार दोपहर एक बीज भंडार सहायक की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। बुरी तरह लहूलुहान कर बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एक साथी ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। भुक्तभोगी अपने आवास पर   भोजन कर वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। हरीश कुमार (36) ग्राम मिश्रीपुर थाना मझगवां, लखनऊ का निवासी है। वह सूरतगंज राजकीय बीज भंडार में प्राविधिक सहायक पद पर तैनात है। हरीश फतेहपुर के वार्ड खेरिया में बने उपसंभाग कृषि विभाग के सरकारी आवास में रहता है। रोज की तरह दोपहर करीब 12 बजे आवास पर लंच कर वह फार्मर रजिस्ट्री का कार्य करने सूरतगंज कार्यालय जा रहा था। बेलहरा व सूरतगंज मार्ग को जोड़ने वाले डबल नहर पुल के किनारे कच्चा लिंक मार्ग है। हरीश ने बताया कि इस नहर पटरी से होकर जाते समय पैदल जा रहे दो बदमाशों ने रोककर जबरन हेल्मेट उतार दिया। फिर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। तभी बदमाशों ने उसके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वह अचेत हो गया और बदमाश उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। घायल दशा में किसी तरह नहर पुल पहुंचकर उसने घटना की सूचना सहयोगी कर्मचारी मो. अमीन को दी। मौके पर पहुंचे अमीन व राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे साथ लेकर मौके पर जांच पड़ताल की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ जगतपाल कन्नौजिया ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights