मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ईंट से सिर कुचलकर बाबा की हत्या

January 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। काली माता के मंदिर पर रात में एक बाबा की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी सुबह घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव पचौमी में जूना अखाड़े 13 मढ़ी के काली माता के मंदिर पर बरगद के पेड़ के नीचे बाबा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंदिर पर रहने वाले अमित गिरी ने बताया बाबा शिवचंद्र गिरी बाहर के रहने वाले हैं काली माता के मंदिर पर 12 दिन से रह रहे थे बाबा नरेश गिरी नगरिया का रहने बाला है काली माता के मंदिर पर आकर के बाहर के बदमाश टाइप के लोगों को मंदिर पर रखता है और तरह-तरह का नशा करते हैं। शिव चंद्र गिरी गलत लोगो के आने का विरोध करते थे। बुधवार की रात्रि को बाबा नरेश गिरी की बाबा शिव चंदर गिरी से लड़ाई हो गई बाबा नरेश गिरि ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिव चंद्र गिरी की डंडा, ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी उस वक्त बाबा अमित गिरी शिव जी के मंदिर में था बाबा अमित ने कहा अगर में बहा होता तो मुझे भी यह लोग मार देते। सुबह बाबा अमित गिरी ने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और हत्या करने वाले बाबाओ की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा थाना फरीदपुर अंतर्गत ग्राम पचौमी में आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी। ग्राम प्रधान के माध्यम से की स्थानीय काली माता मंदिर के प्रांगण में शिवचंद गिरि की डेड बॉडी मिली है। तत्काल एसएचओ फरीदपुर को मौके पर भेजा गया। एसपी साउथ मौके पे आए और फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया। मेरे द्वारा मौका मुआयना किया गया है। मौके से ईंट बरामद हुई है। डंडा बरामद हुआ है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि इनके सिर पर ईंट और डंडे से वार करके हत्या की गई है। अभी तक जो स्थानीय लोगों से जानकारी की गई है वो ये पता चला है कि कुछ दिन पहले बाहर से यहाँ पर आए थे इनका मूल पता किसी को यहाँ पर नहीं मालूम है। अभी कल शाम को देर रात शराब पीने को लेके कुछ विवाद हुआ था। दो टीमों का गठन मेरे द्वारा किया गया है घटना के अनावरण के लिए फील्ड यूनिट के द्वारा किया गया है। किस कारणों से घटना हुई हैं बहुत जल्दी पता लगाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। चोरी या किसी प्रकार की अन्य घटना की कोई यहाँ पर नहीं हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights