सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम में जागरूकता गोष्ठी और दिलाई शपथ
बरेली। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम पर आधारित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्टरों के बीच बड़ा अच्छा तालमेल रहता है इसी तालमेल के तहत हम लोग सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं और हमें स्वयं भी यह सोचना होगा कि हम किस प्रकार से अपने वाहन को चलाएं ताकि हम खुद सुरक्षित रहें सामने वाले वाहन को भी सुरक्षित रखें। आरटीओ प्रवर्तन दल दिनेश कुमार सिंह ने कहा की सरकार का यह प्रयास है की आम यातायात करने वाले व्यक्तियों को पूर्ण सुरक्षा मिले और इस गोष्ठी के माध्यम से हमने लोगों को शपथ भी दिलाई है सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का उद्देश्य भी यही है कि ट्रांसपोर्टर से तालमेल करके उनके साथ यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करें सुरक्षित वाहन चलाएं सुरक्षित घर से निकले सुरक्षित घर में वापस पहुंचे और सभी लोग 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए जा रहे हैं सड़क सुरक्षा जागरूकता पर माह के अंतर्गत इस संकल्प ले कि हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है और औरों को भी सुरक्षित रखना है। ट्रांसपोर्टर शोभित सक्सेना ने कहा कि सरकार का बड़ा अच्छा प्रयास है समय-समय पर हम ट्रांसपोर्टरों को जागरूक करती रहती है हम सभी लोग भी जागरूक हो जाते हैं और सभी को जागरूक रहना भी चाहिए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति तीन व्यक्तियों की जिम्मेदारी ले ले और तीन व्यक्तियों के जागरूक करें तो यह संदेश समाज में फैल जाएगा कि लोग यातायात के नियमों के प्रति जागरूक रहे हैं बस ड्राइवर हो ट्रक ड्राइवर हो ई रिक्शा चलाने वाले हो सभी लोग यातायात के नियमों के प्रति सुरक्षित रहें जागरूक रहें और खुद भी सुरक्षित रहें और औरों को यातायात नियमों का पालन करने में सहयोग करें। बस एसोसिएशन की ओर से राकेश कालरा ने कहा की सड़क सुरक्षा के प्रति हमें आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करना होगा अगर बस चलाते समय या गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को नींद आती है तो एक डिवाइस अलार्म सिस्टम होता है वह सचेत कर देता है ड्राइवर को की आपको नींद आ रही है ताकि आप गाड़ी को रोक करके विश्राम करके 15 से 20 मिनट के बाद गाड़ी चलाएं तो सभी को यह सब आधुनिक तकनीक का प्रयोग करना जरूरी है और इससे उनका जीवन यात्री दोनों ही सुरक्षित रहेंगे।













































































