मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 14.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

January 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कालेज वनगवां में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। सुंदर गेट, रंगोली बनाई। स्वामी विवेकानंद टोली और मीराबाई कंपनी आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि मेरे राम सेवा आश्रम से आए समदर्शी रवि महाराज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोबल को बढ़ाएं। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए इतिहास के वीरों, महापुरुषों और साहस-शौर्य की घटनाओं, कथाओं को सुनाएं और नवीन चेतना जागृत करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे नई ऊर्जा और नई उमंग के साथ नित नया ज्ञान अर्जित कर अपनी अतुलनीय योग्यताओं और क्षमताओं को राष्ट्रहित में लगाएं, नया इतिहास रचें। प्रबंधक सत्येंद्र सिंह चौहान ने कहा कि युवा अपनी शक्तियों को पहचानें और अपने कर्त्तव्यों का सही निर्वहन करें तो परिवर्तन के महान क्षण दिखाई देंगे। सन्मार्ग मिलेगा। मुख्य अतिथि समदर्शी रवि महाराज, निदेशक श्रीरामय, प्रबंधक सत्येंद्र सिंह चौहान, प्रबंधिका आराधना सिंह, अवधवीर सिंह तोमर ने विजयी दल-कंपनियों को सम्मानित किया। स्काउट वर्ग में स्वामी विवेकानंद टोली प्रथम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस टोली और ओशो रजनीश टोली द्वितीय, जय बजरंगबली टोली तृतीया रही। जबकि गाइड वर्ग में मीराबाई कालेज कंपनी प्रथम, अहिल्याबाई होलकर कंपनी द्वितीय और रानी अवंतिका बाई कंपनी तृतीय स्थान पर रही। श्री मती धनवती देवी सरस्वती बालिका इंटर कालेज अचौरा के डायरेक्टर श्रीरामय, शिक्षक एसपी सिंह तोमर, रीना शाक्य निर्णायक रहीं। प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षक सत्यभान यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, रेणु वर्मा, श्रद्धा सिंह, विनोद तिवारी, संतोष चौहान, खेमपाल सिंह, हरीश सिंह, राम वीरेश यादव, सोमेंद्र यादव, सीमा यादव, तुलसी तोमर, विनय कुमार सोलंकी, राम वीरेश यादव, प्रदीप चौहान, तोहिद राजा, अशरफ खान, राजकुमारी, अजय वीर सिंह, सोमेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights