मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रजा को संकट में डाल देता है बेवकूफ राजा

January 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में भारतेंदु हरिश्चंद्र लिखित प्रसिद्ध नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन हुआ। एसआरएमएस रिद्धिमा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन विनायक कुमार श्रीवास्तव ने किया। नाटक में अंधेर नगरी का वर्णन है। जहां एक महंत अपने दो शिष्यों नारायण दास और गोवर्धन दास के साथ पहुंचता है। महंत को नगर देखने में अच्छा लगता है और वह इसीलिए अपने शिष्यों को भिक्षा के लिए भेजता है। एक शिष्य पूरब और दूसरा पश्चिम दिशा में भिक्षा के लिए जाता है। शिष्य गोवेर्धन दास भिक्षा के नगर के बाजार में जाता है तो बाजार में सारा सामान टका सेर में मिल जाता है। वह दुकानदार से नगर और यहां के राजा का नाम पूछता है। दुकानदार उसे नगर का नाम अंधेर नगरी और राजा का नाम चौपट बताता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वह बताता है कि यहां पर सब सामान टका सेर में मिलता है। जैसे टका सेर में भाजी और टका सेर में खाजा। शिष्य गोवर्धन दास को लालच आ जाता है। और इसी नगर में रहने का निश्चय करलेता है। उसका गुरु उसे नसीहत देता है,ऐसे नगर में ना रुके और यहां से चले। लेकिन गोवर्धन नहीं मानता है। गुरु जी अपने एक शिष्य के साथ दूसरे शहर चले जाते हैं। अगले दृश्य में राज दरबार दिखाया जाता है। जहां एक औरत फरियाद लेके आती है की कल्लू बनिया की दीवार गिर गयी और उसकी बकरी दीवार में दब कर मर गयी। राजा सिपाही भेज कर कल्लू बनिया को बुलाता है। कल्लू कहताहै उसकी कोई गलती नहीं है मिस्त्री ने दीवार ठीक नहीं बनाई ,इसलिए दीवार गिर गयी। राजा मिस्त्री को बुलवाता है। मिस्त्री दीवार गिरने की गलती के लिए मसाला और चूने वाले को दोषी बताता है। अब चूने वाले को बुलाया जाता है। चूने वाला भी भिश्ती को , भिश्ती कसाई को, कसाई गड़ेरिये को और गड़ेरिया कोतवाल को दोषी ठहरता है। राजा कोतवाल को फांसी की सजा सुना देता है। कोतवाल को फांसी पर लटका दिया जाता है, लेकिन उसकी गर्दन पतली होने की वजह से फांसी नहीं लग पाती। ऐसे में राजा उसकी सजा मांफ कर देता है। लेकिन उसकी जगह किसी दूसरे को फांसी लगाने का फरमान जारी करता है। ऐसा व्यक्ति जो मोटा, तंदरुस्त हो और उसकी गर्दन फांसी के फंदे के नाप की हो और फंदे में ठीक से आ जाए। सिपाही फंदा लेकर नगर में जाते हैं और शिष्य गोवर्धन दास को पकड़ कर दरबार में लाते हैं। जहां उससे अंतिम इच्छा पूछी जाती है। गोवर्धन अपने गुरु को याद कर उनसे मिलने की इच्छा बताता है। गुरु जी को लाया जाता है। वह गोवर्धन दास के कान में कुछ कहते हैं। इससे गोवर्धन खुश होने का नाटक करता है और जल्दी से फांसी का फंदा लगाने को कहता है। इस बात से राजा हैरत में पड़ जाता है और मौत के डर के बजाय उससे खुश होने की वजह पूछता है। गोवर्धन बताता है कि गुरू जी ने बताया है कि यह शुभ मुहूर्त है और इसमे जो भी फांसी पर चढ़ेगा वह सीधे स्वर्ग जाएगा। यह सुनकर दरबार में सभी लोग फांसी पर चढ़ने के लिए व्याकुल हो जाते है। लेकिन राजा सबको मना कर खुद स्वर्ग जाने के लालच में खुद फांसी पर चढ़ जाता है। नाटक में राजा की भूमिका सूर्यप्रकाश ने निभाई। जबकि महंत मनोज शर्मा बने। शिष्य गोवर्धन दास के रूप में गौरव कार्की और नारायण दास के रूप में मानेश यादव मंच पर आए। शिवम यादव और सौम्य कश्यप ने सिपाहियों का किरदार निभाया। सब्जी वाली और फरियादी महिला की भूमिका विषा ने, हलवाई की शाहजीन खान, चूने वाले की आरके पाठक ने,मंजन वाले की अभिनव शर्मा और कल्लू बनिया की जयदेव पटेल ने निभाई। नाटक में अमरनाथ और अनुग्रह ने संगीत दिया और साउंड व लाइट्स की जिम्मेदारी क्रमशः हर्ष और जसवंत ने निभाई। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति , आदित्य मूर्ति , सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता और शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights