बरेली। बरेली के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर में महाकुंभ के पावन अवसर पर महादेव भोले शंकर के एलईडी लाइट से सुसज्जित त्रिपुंड, त्रिशूल तथा डमरू की अति भव्य स्थापना मन्दिर के सत्संग भवन के उच्चतम तल पर की गई है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर में लाईट से सुसज्जित एल ई डी पैनल से पूरे मन्दिर परिसर की भव्यता अनुपम हो गई है।मन्दिर सेवा समिति का महाकुंभ के अवसर पर कुछ नवीन कार्य सनातन के प्रतिभक्तों में जागरूकता प्रदान करने का संकल्प था जोकि इस रमणीय कार्य से पूर्ण हो पाया।मन्दिर सेवा समिति का परम विश्वास है कि इसको मन्दिर आने वाले भक्त उसी प्रकार पसंद करेंगे जिस प्रकार मन्दिर में विराजित 60 फुट ऊंचे खड़े शंकर जी का वैभवशाली स्वरूप विद्यमान है। मन्दिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ ने बरेली के सभी सनातन प्रेमियों से इसका अवलोकन करने का आवाहन किया है। इस अवसर पर मन्दिर सेवा समिति के प्रताप चन्द्र सेठ,मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा,हरिओम अग्रवाल, विनय कृष्ण अग्रवाल उपस्थित रहे।