मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तौकीर आलम की मेहनत हमें ऊर्जा देती: ओमकार सिंह

January 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम साहब के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के रोडवेज बस स्टैंड चौराहे पर आमजनों को मिष्ठान वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिष्ठान वितरण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी बदायूं जनपद के प्रभारी तौकीर आलम साहब की जो मेहनत है वह मैं बहुत ऊर्जा देती है और निश्चित रूप से उनके सहप्रभारी बनने के बाद बदायूं जनपद में कांग्रेस का उत्थान हुआ है। मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि तौकीर आलम साहब हम लोगों के बीच में जब रहते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह हमारे नेता नहीं है बल्कि कार्यकर्ता है उन्होंने हम लोगों के बीच में रहकर एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की तौकीर साहब की मेहनत निश्चित रूप से हमें प्रेरणा देती है ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम रतन पटेल ने कहा कि हमें तौकीर आलम साहब से सीख लेना चाहिए ।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। इस अवसर पर रामप्रताप, दिनेश कुमार, ज्वाला सिंह मेहताब अली,रामावतार, दिनेश कुमार, महफूज अली, बख्तियार अहमद ,शराफत हुसैन ,हसन खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights