वैक्सीन लगवाने अस्पताल गए युवक की बाइक चोरी

orig_104047928c0199695-mmrvaccination-spl-1_1610053165
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी एक युवक आज बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बाइक से आया। यहां से चोर उसकी बाइक चुराकर ले गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव सिरतौल निवासी युवक आरिफ हुसैन आज दोपहर अपनी बाइक
से नगर के सिरासौल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस से बचने के लिए कोविड की वैक्सीन लगवाने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक को लॉक करके वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह वापस नीचे आया और बाइक की ओर चला। तो उसने देखा कि उसकी बाइक उस स्थान से गायब हो चुकी थी। उसने अपनी बाइक को इधर-उधर तलाश किया। मगर उसकी बाइक का कोई पता नहीं लगा। कुछ देर बाद उसने परिसर में सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि उसकी बाइक को चोर चुरा कर ले गए। पीड़ित ने इस चोरी की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं नगर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights