बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में कई वर्षों से रह रहे बाबा आंगन लाल मौर्य का बीती 16 मई को निधन हो गया। जिनकी समाधि कछला घाट पर मनाई गई। जिनकी आज बुधवार को वृद्धाश्रम पर पंडित सप्पूनंद महाराज द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ मंत्रोच्चारण द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा और ईश्वरी प्रसाद ने हवन में आहुति देकर हवन को पूर्ण किया। हवन-यज्ञ में शामिल हुए महात्मा और संतो को सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने वस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष ने सीओ को पुष्प एवं देवी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत कर सम्मानित किया। वृद्धाश्रम में ग्रीष्म काल को देखते हुए पत्रकार अमन वार्ष्णेय द्वारा संस्था के अध्यक्ष को एक बिजली पंखा एवं कुछ दवाओं की किट भेंट की। ताकि यहां रह रहे लोगों को किसी तरह की दिक्कतें न हो। इस मौके पर पवन चौहान, धनेश्वर सिंह पुंडीर, संजीव राणा, सिंटू दीक्षित, शिव गौड़, मनोज मौर्य, पिंकी कावरा, कमलेश माहेश्वरी, यादकिशोर माथुर, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।