मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने की एमओयू के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

December 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में विभिन्न क्षेत्रों के लिए उद्यमियों द्वारा किए गए मेमोरेंडम आफ एसोसिएशन (एमओयू) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की जो भी समस्याएं हैं उनका प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यम स्थापित होने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर किए गए आवेदन से संबंधित आपत्तियों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने तथा उद्यमियों को विभिन्न विभागों से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जनपद में 160 एमओयू हुए थे जिनमें से 62 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार थे तथा इनमें से 33 में कमर्शियल प्रोडक्शन प्रारंभ हो गया है। उन्होंने शेष एमओयू को भी धरातल पर उतरने में अधिकारियों को सहायक बनने के लिए कहा। जनपद में उद्योग स्थापित करने वाले विभिन्न उद्यमियों ने बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता पर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights