बरेली। मंगलवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज गुफरान अली ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने मुस्ताक अहमद मन्सूरी को जिलाध्यक्ष बरेली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नियुक्त किया है साथ ही उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन को बढ़ाना होगा एवं सरकार द्वारा जनहित योजनाओं का प्रचार करना होगा। मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा पास कराई गई जीरो पावर योजना के अंतर्गत गरीबों को मकान दिलाए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष नन्हे मियां समीर राज रशीद मंसूरी शाहनवाज मंसूरी गगनदीप अमरनाथ परवेज मंसूरी तक कुरेशी आकिब खान प्रवीण सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।