बदायूँ के कांग्रेसी 18 दिसम्बर को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे

WhatsApp Image 2024-12-14 at 17.03.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रांतीय आवाह्न पर पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप व विशिष्ट वक्ता के रूप में पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर उपस्थित रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा प्रदेश की जनता योगी सरकार के कुशासन से त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हो रही है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ धार्मिक तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। आम जनमानस की हर समस्या का केवल एक जवाब है योगी सरकार के पास हिंदू मुसलमान। आए दिन कोई ना कोई धार्मिक उन्माद फैलाने वाला एजेंडा सेट किया जाता है ताकि सरकार अपनी नाकानियों पर पर्दा डाल सके । मगर कांग्रेस पार्टी संकल्पित है, सरकार की हर नाकामी से पर्दा उठाने के लिए। हम सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे और मजबूर करेंगे सरकार को जनता की आवाज सुनने के लिए। हम 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे और इस सोत्ती सरकार से जवाब मागेंगे। बिजली कंपनियों के निजीकरण की साजिश चंद गुजराती कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी बिजली कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। यह बात आइने की तरह साफ है कि निजीकरण की वजह से बिजली की दरें बहुत बढ़ जायेंगी और अंत में नुकसान आम उपभोक्ताओं का ही उठाना होगा। विदित है कि आगरा और ग्रेटर नोएडा में बिजली का निजीकरण बुरी तरीके से असफल हो चुका है। अगर आगरा की बात करें तो वहां की बिजली व्यवस्था टोरेंट पावर की दी गई। निजीकरण के करार के अनुसार पावर कॉरपोरेशन टोरेंट पावर को बिजली देता है। वर्ष 2023-24 में पावर कारपोरेशन ने 4.36 प्रति यूनिट की दर से 2300 मिलियन यूनिट बिजली टोरेंट पावर को दी। पावर कारपोरेशन ने यह बिजली 5.55 रुपए प्रत्ति यूनिट की दर से खरीदी। इस प्रकार पावर कारपोरेशन को वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 275 करोड रुपए की क्षति हुई। दुर्भाग्य यह है कि जनता को महंगी बिजली ही मिल रही है और फायदा निजी कंपनियों को हो रहा है। सिर्फ और सिर्फ गुजराती कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार सारा कुचक्र रच रही है। इस अवसर पर जितेंद्र कश्यप ने कहा प्रदेश के किसानों की समस्याएं प्रदेश के अन्नदाता किसानों के साथ भाजपा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। सरकार ने किसानों के हित में कोई काम तो नहीं ही किया, उल्टे उनकी परेशानियों में इजाफा जरूर किया है। अभी बुवाई के समय डीएपी की किल्लत पैदा की गई और फिर उसकी कालाबाजारी हुई। किसान रोता रहा, परेशान होता रहा मगर उसे मजबूर किया गया महंगी खाद खरीदने के लिए। सरकार ने कहा था कि किसानों का बिजली का बिल माफ किया जाएगा। माफी तो छोड़िए बिजली के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं। प्रदेश के गन्ना किसानों का 7000 करोड़ से ऊपर रुपया बकाया है प्रदेश के युवाओं की समस्याएं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बहुत कम है। बेरोजगारी चरम पर है और सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी हैं। जितनी सरकारी सेवाओं के लिए परीक्षाएं हो रही है या तो उनके पेपर लीक हो रहे हैं या सालों से उनके परिणाम नहीं आए हैं। प्रतियोगी छात्र आए दिन अपनी जायज मांगों को लेकर लोक सेवा आयोग घेर रहे हैं और पुलिस की लाठी खा रहे हैं। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट के यह कहने के बाद की 1994 के आरक्षण नियमों का पालन नहीं हुआा फिर भी सरकार पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका हक देने के लिए तैयार नहीं है। हजारों युवा पिछले 5 साल से लखनऊ की सड़कों पर अपने जायज हक के लिए संघर्षरत हैं। इस अवसर पर पूर्व एआईसीसी सदस्य जिलाउपाध्यक्ष मुन्ना लाल सागर नर कहा प्रदेश की बदहाल स्वास्थय सेवाएं प्रदेश के अधिकतम सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक केंद्रों पर दवाईयां तपलब्ध नाहीं है। जिले के अरपतालों को दिखावे के लिए मेडिकल कॉलेज में तब्दील कर दिया गया है। नगर सुविधाओं में कोई विस्तार नहीं किया गया है। आज भी यह अस्पताल मरहम पट्टी से ऊपर कुछ नहीं कर सकते। राजधानी लखनऊ के सभी अस्पतालों में आंसा के ग्लूकोमा जैसे सामान्य जाच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल ने कहा प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश जंगल राज में परिवर्तित हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। महिलाभों के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में चौधाई हिस्सा उत्तर प्रदेश का है। अपहरण की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है अनी कुछ दिन पहले अभिनेता मुश्ताक खान और हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण ने पूरे प्रदेश को शर्मिंदा किया। इस अवसर पर जिला महासचिव इख्लास हुसैन ने कहा नए सत्र शुरू हो गए है और अभी तक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गोजे और स्वेटर नहीं मिले हैं। प्रदेश की लगभग सभी सड़को टूटी हुई हैं और खस्ताहाल हैं। 100 से अधिक पुल अधूरे पड़े हैं और अभी कुछ दिन पहले बरेली में एक अधूरे पुल से गिरकर तीन युवकों की मौत हो गई है। रोज कोई ना कोई बड़ा एक्सीडेंट हो रहा है और सरकार ने सडक सुरक्षा पर कोई जमीनी कार्य नहीं किया है। और इन अनगिनत समत्त्यानों का योगी सरकार के पास सिर्फ एक हल है हिंदू मुसलमान, हिंदू मुसलमान और हिंदू मुसलमान। बहराइच से लेकर संमल तक, मथुरा से लेकर काशी तक, रोज कोई ना कोई ऐसा मुद्दा छेड दिया जाता है जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो, सामाजिक विद्वेष बढ़े और भोली भाली जनता इसी नफरत की लड़ाई में उलझ कर रह जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के समापन में कहा हमारा विधानसभा का घेराव सिर्फ घेराव नहीं है. यह हमारा प्रयास है कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने का, आम जनता के मुद्दों को सामने लाने का और जनता को न्याय दिलाने का। जिसके लिए 18 दिसम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे जी ,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में होने वाले विधानसभा घेराव में बदायूँ कांग्रेस 18 दिसंबर 2024 की सुबह जिला कार्यालय से लखनऊ के लिए कूच करेगी। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव इगलास हुसैन, आउट रीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति बस शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights