व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

WhatsApp Image 2024-12-13 at 16.14.09
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में औद्योगिक इकाइयों द्वारा जबरन गेट पर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 वाणिज्य कर को ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि
जीएसटी विभाग द्वारा विगत दिनों में पान मसाला व इस्पात की औद्योगिक इकाई में विभाग के कर्मचारियों द्वारा निगरानी करने का आदेश जारी हुआ है एवं विभाग द्वारा ईकाइयो के गेट पर जबरन सीसी टीवी लगाने का मौखिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण यहां के सभी उद्योगों में भय का वातावरण है।
पूरे भारतवर्ष में केवल उत्तर प्रदेश में ही लागू की गई है अन्य किसी प्रदेश में ऐसी व्यवस्थाएं नहीं है यह सीधे तौर पर अराजकता का एक उदाहरण है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इससे कुछ समय के लिए प्रदेश के राजस्व में कुछ वृद्धि हो सकती है लेकिन लंबे समय के लिए प्रदेश हित के लिए नहीं है, और इसका विपरीत प्रभाव होगा, बड़े उद्योग उत्तर प्रदेश से अन्य प्रदेशों को पलायन करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही कर अराजकता के इस माहौल के कारण जीएसटी में नए रजिस्ट्रेशन कराने वाले भी हतोत्साहित होंगे, इकाइयां बंद होने के कारण यहां पर रोजगार की समस्या भी उत्पन्न रही हैं। जिसमें पान मसाला व लोहे के साथ-साथ अन्य ट्रेड की बड़ी इकाई भी इसको लेकर बहुत गंभीर हैं। अन्य किसी दूसरे प्रदेश में भविष्य की योजनाओं को लेकर कार्य करने लगे हैं। व्यापारियों ने मांग की इस अव्यवहारिक आदेश को तुरंत समाप्त किया जाये जिससे की एक राष्ट्र एक टैक्स की अवधारणा का पालन हो सके। जीएसटी से प्रदेश का राजस्व सर्वाधिक प्रगति पर है। अधिकारियो द्वारा पारित इस प्रकार के आदेशो को तुरन्त रोक कर उद्यमियों व व्यापारियों में विश्वास बहाल करने को लेकर मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष ,राजेश राजेश जसोरिया महानगर महामंत्री , संजीव चांदना महानगर कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights