मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पालिका चेयरमैन ने सभासदों के साथ एफ एस टी पी का निरीक्षण किया

December 12, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने गुरुवार को अमृत योजना के अंतर्गत 32 के एलडी क्षमता वाले मल-जल प्रबंधन के बने प्लांट का सभासदों व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा, जलकल अभियंता सतीश कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षण मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खादद्य निरीक्षक केशव गंगवार और सभासद रहे। जिन्होंने मल-जल प्रबंधन के निर्मित प्लांट के संचालन के संबंध में चर्चा की। नियंत्रण के लिए सभी निजी सेप्टिक टैंक सफाई करने वालों को नगर पालिका परिषद में पंजीकरण कराया जाना चाहिए जो पालिका में पंजीकरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। नगर पालिका चेयरमैन ने इसके लिए उप नियम बनाए और उसी के अनुसार उसका प्रबंधन करें। साथ ही सरकारी आवास, संस्थागत सेप्टिक टैंक को खाली करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही शोधन संयंत्र को सुचारू रूप से संचालन के लिए रणनीति बनाये और उसके लिए टेंडर जारी करें। सभी सफाई कर्मचारियों को पहचान पत्र देने के निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र में वाल पेंटिंग के माध्यम से आम जनमानस में जन जागरूकता लाने की भी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। चेयरमैन ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से शहर में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सभासद अनवर खॉ, ग्रीश शुक्ला, शाजमा, किशोर, राजीव नारायन रायजादा, किशोर कश्यप, नाजरीन, वाहिद अली, लियाकत अली खाँ, जीनत वी, प्रेमलता सिंह व जलकल लिपिक सचिन सक्सेना आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights