संगठन चुनाव के दौरान कार्यकर्ता की निष्ठा और प्रतिबद्धता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है – विनोद तावड़े

WhatsApp Image 2024-12-10 at 20.27.51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। एचएलएम कॉलेज के सभागार में आज पश्चिम क्षेत्र भाजपा की बैठक आयोजित बैठक हुई, बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश में चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे विनोद तावड़े ने कहा कि संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके आगे लाना चाहिये। भाजपा पश्चिम क्षेत्र संगठन पर्व-2024 की जिला महानगर चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि, भाजपा संगठन के विस्तार एवं वैचारिक मजबूती के आधार को निष्ठापूर्वक संगठनात्मक चुनाव में अपनाये रखना है, जिससे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सके। विनोद तावड़ेने कहा कि ”संगठन चुनाव के दौरान कार्यकर्ता की निष्ठा और उसकी प्रतिबद्धता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। हम आज सत्ता में हैं और आगे भी सत्ता में रहें, इसलिए संगठन के विस्तार में पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके आगे लाना चाहिये।” तावड़े ने कहा, ”हमारा प्रयास रहे कि भाजपा का दर्शन, सिद्धांत एवं वैचारिक अधिष्ठान का आग्रह लोगों तक पहुंचे। भाजपा के संविधान के अनुसार नियमों के तहत आम सहमति से चुनावों में युवा वर्ग को संगठन विस्तार में अहम् भूमिका में लाया जाये।” केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने का पूरा प्रयास करना है। संगठन विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र की सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों का विश्लेषण करते हुये नेतृत्व को सामने लेकर आना है। एचएलएम कॉलेज के सभागार में पश्चिम क्षेत्र भाजपा की आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता विनोद तावडे राष्ट्रीय महामंत्री केंद्रीय पर्यवेक्षक, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, पूर्व मंत्री विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री राकेश त्रिवेदी केंद्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह, शंकर गिरी प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी, आशु वर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी संतोष सिंह , दर्शाना गौड़, सूर्य प्रकाश पाल, राजा वर्मा, मनीष कपूर, अंजुला माहौर, बसंत त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, अध्यक्ष विधायक संजीव शर्मा, सतपाल प्रधान, सरदार एसपी सिंह, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, प्रदीप चौधरी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, रनिता सिंह, जितेन्द्र चित्तौड़ा, धीरज शर्मा , राजीव त्यागी, चमन चौहान, सुनील यादव, बॉबी त्यागी और अन्य सभी जिलाध्यक्ष , चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में हुई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यशाला में पश्चिम उत्तर प्रदेश स्तर तक के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी और मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने किया। उत्तर प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी ने अपने संबोधन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक कार्य की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया एवं समस्त जिला महानगर अध्यक्ष द्वारा बूथ गठन से लेकर सदस्यता अभियान के सफल आयोजन तक के लिए पीठ थपथपाई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में पार्टी ने जिलों में कार्यशालाएं की इसके बाद मण्डल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यशालाओं के सफल संचालन के उपरांत बूथों पर संगठनात्मक बैठकें करके हम संगठन चुनाव को गति के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। आज की इस कार्यशाला से संबद्ध होकर संगठन के चुनावों की धुरी मण्डल चुनाव पर केंद्रित है। सभी मंडल अध्यक्षों का चयन 15 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। वहीं, 30 दिसंबर तक सभी जिला अध्यक्षों का चुनाव अथवा चयन करा लिए जायेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 19 जिले, 330 मंडल और 28700 बूथ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 40000 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी ने बताया कार्यकर्ताओं के दम पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 54 लाख की सदस्यता का रिकॉर्ड बनाया है। जो कि एक कीर्तिमान रिकॉर्ड है।

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights