अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का वार्षिकोत्सव मनाया

WhatsApp Image 2024-12-09 at 17.22.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में रोटरी भवन में अभाका महासभा का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त विपिन जौहरी और प्रदेश अध्यक्ष आनन्द जौहरी विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन बिधिवत दीप प्रज्वलन कर चित्रगुप्त वंदना से प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त बिपिन जौहरी ने कहा समाज के राष्ट्रीय संगठनों से लोगों को जुड़ना चाहिए जिससे समाज मजबूत हो, और समाज की सुनी जाए। प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने कहा कि हमारा समाज बुद्धिजीवी समाज कहलाता है, इसी लिए छोटे छोटे संगठनों में न बंटकर एक छत के नीचे इकठ्टा रहना चाहिए। संचालन अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने किया। आयोजन में बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, किर्केटर साई सक्सेना, आयुर्वेद चिकित्सक अनिमेष सक्सेना को प्रशस्ति मोमेंटो और साल उड़ा कर सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। पाँच वार की सभासद शालिनी जौहरी और कायस्थ सेना के संरक्षक संजीब सक्सेना जी को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने 2025 नवीन कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए, मुख्य संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, संरक्षक आर के जौहरी, अखिलेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, विधान राय, हिमांशु सक्सेना, संतोष सक्सेना, शोभा सक्सेना, महासचिव आशीष जौहरी, संयुक्त सचिब सुनील कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, संगठन मंत्री राजीव कमल। महिला अध्यक्ष मीरा मोहन, महिला महासचिव सुनीता सक्सेना, महिला कोषाध्यक्ष शालिनी सक्सेना। महानगर अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना, महानगर महासचिव मनोहर लाल जौहरी, महानगर कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सक्सेना। युवा अध्यक्ष अमित आनंद, युवा महासचिव शिवांग सक्सेना, युवा कोषाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, महानगर महिला अध्यक्ष गुँजन सक्सेना। अन्त में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट किया और आयोजन समाप्ति की घोषणा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights