कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर छात्रा से किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो

WhatsApp Image 2024-11-22 at 7.19.06 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शादी का झांसा देकर कोलड्रिंक में नशा देकर किया बलात्कार तथा अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ पूर्व में लिखे हुए मुकदमे में गिरफ्तारी करने की मांग की है। एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि वह बीए फाइनल की छात्रा है और थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली है। कॉलेज में आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित से हुई। रोहित ने उसे बहाने से सुभाषनगर क्षेत्र के सरन हॉस्पिटल के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया उस वक्त उसका एक दोस्त भी वहां मौजूद था। उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। छात्रा का कहना है कि उन वीडियो और फोटो को दिखाकर लगातार उसका उसी गेस्ट हाउस में बलात्कार किया गया। जब छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो रोहित कहने लगा कि वह शादी कर लेगा। उसके बाद जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो रोहित ने उसके साथ मारपीट की शादी करने से जिसके बाद उसने एसएसपी के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों को जब थाना सुभाषनगर में बुलाया गया तो रोहित के परिजनों ने कह दिया कि वह शादी कर लेंगे परंतु शादी नहीं कि इसके बाद जब छात्रा रोहित के घर पहुंची और उसने उसके मम्मी पापा से शादी करने के बारे में कहा तो रोहित के भाई ने मारपीट की। रोहित ने भी सुभाष नगर क्षेत्र में छात्रा के साथ मारपीट की। इस बाबत छात्र ने पुनः एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई जिस पर थाना सुभाषनगर में मुकदमा पंजीकृत हुआ। छात्रा का कहना है कि काफी हीला हवाली के बाद उसका 164 का बयान कराया गया परंतु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्रा का कहना है विवेचक ने एसएसपी से मिलकर गलत रिपोर्ट लगाई है। छात्रा ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर उसके साथ बलात्कार करने वाले रोहित को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। युवकों का यह भी आरोप है विवेचक ने मेरी गलत रिपोर्ट बनाई है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights